कांग्रेस के प्रत्याशी रहे जयेंद्र रमोला ने वित्त मंत्री के बेटे पर जमीन खरीद में राजस्व चोरी का लगाया आरोप
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे जयेंद्र रमोला ने वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के बेटे पर जमीन खरीद में राजस्व चोरी का आरोप लगाया है। आरोप है कि तहसील नरेंद्रनगर में भूमि पर मकान बना होने के बावजूद खाली भूमि दिखाई गई। जमीन खरीदते हुए पैसा खाते में भी जमा नहीं हुआ।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री जहां जीएसटी के बिल लाने पर इनाम देने एवं राजस्व चोरी पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वित्त मंत्री के बेटे ने जमीन खरीद में सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया है।
उनके पुत्र ने एक अन्य के साथ मिलकर नरेंद्रनगर तहसील में जमीन खरीदी। जिसमें दर्शाया गया कि भूमि खाली है, इसमें कोई पेड़, बाग, निर्माण आदि नहीं हैं जबकि इस पर जमीन बेचने वाले का घर बना है।
इसके अलावा मंत्री के पुत्र का आधार कार्ड में पता डोईवाला का है जबकि रजिस्ट्री में ऋषिकेश का पता लिखाया गया है। जो अपराध की श्रेणी में आता है। रमोला ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में मंत्री और उनके परिवार ने करोड़ों की संपत्ति की खरीद फरोख्त की है। प्रवर्तन निदेशालय से इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जानी चाहिए।
वित्त मंत्री – प्रेम चंद अग्रवाल– 2022 के विधानसभा चुनाव में मुझसे लगभग 20 हजार मतों से हुई हार को वह पचा नहीं पा रहे हैं और लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। झूठे आरोप लगा रहे हैं। चुनाव से पहले एक व्यक्ति ने इन पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। व्यक्तिगत आरोप लगाकर यह मेरी छवि को धूमिल करना चाह रहे हैं।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating