उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा यूकेडी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मीडिया से रूबरू होते हुए मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने दून विश्वविद्यालय की नियुक्तियों में हुई धांधली के बारे में मीडिया को अवगत करवाया, उनके अनुसार RMS कंपनी जो UKSSSC पेपर लीक मामले में विवादित नजर आई थी उसकी संलिप्तता दून विश्वविद्यालय की परीक्षाओं भी है। अब UKD की मांग है UKSSSC घोटाले के साथ-साथ अब दून विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों की जांच भी CBI से करवाई जाए और जब तक CBI को जांच नहीं सौंपी जाती तब तक इन नियुक्तियों की जांच STF को सौंपी जाए। शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि दून विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर, सहायक अभियंता और सहायक लेखाकार की भर्तियों में गड़बड़ी हुई हैं जिनकी जांच करवाना अति आवश्यक है । Post navigation प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पहली बार किया अपना रक्तदान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग