क्या घोटालों के लिए ही बना ‘युवा’ उत्तराखंड ? – Uttarakhand Samachar

युवा उत्तराखंड अब सवाल पूछने लगा है कि मेरी मिट्टी से जन्मे पहाड़ और उन पहाड़ी लोगों का अभी तक क्यों उधान नहीं हुआ जिनके लिए उन्होंने अलग राज्य की मांग की थी आखिर राज्य की स्थापना के समय उत्तराखंड के लिए जो सपने देखकर जिन लोगों ने महान संघर्ष करें और अपने प्राणों की आहुति दी, यातनाएं सही, जेल गए, लाठी खाई। वो सपने, वो पहाड़ और पहाड़ियों का दर्द आज भी उसी प्रकार है।

हाल ये है आज इन लोगों का ऐसा नेटवर्क बना कि सब मिल बांट कर मलाई खाने लगे और संसाधनों की खुली लूट करने लगे।

इन सबके बीच आमजन फिर से सिस्टम से त्रस्त है हाल ये है कि रसूखदारों, अफसरों और नेताओं की मौज हो रही है और अब उत्तराखंड का एक एक आदमी इस सवाल को पूछता है कि आखिर 22 सालों में क्या बदला!

स्वास्थ्य सेवाओं का हाल यह है कि आज भी बच्चे सड़क पर जन्म ले रहे है। शिक्षा की हालत बेहाल है, युवा बेरोजगार है, पलायन की समस्या मुंह पसारे खड़ी है। और तो और नशे का आगोश भी पहाड़ों तक स्मैक पहुंचा रहा है।

अब यह नशा ‘युवा’ उत्तराखंड के युवाओं को अपने अपने आगोश में लेकर तेजी से खोखला करते जा रहा है लेकिन सब चुप चाप सिर्फ तमाशा देख कर अपनी जेब गरम रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *