श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने के लिए श्री केदारनाथ में की जाएंगी विशेष व्यवस्थाएं
इस बार केदारनाथ में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सके, इसके लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति खाका तैयार करने में जुट गई है। कपाटोद्घाटन के दिन से धाम में प्रति घंटे 2000 से 2200 श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही मौसम और यात्रियों के हिसाब से व्यवस्थाएं की जाएंगी।
केदारनाथ यात्रा दो मई से शुरू हो रही है। लोक निर्माण विभाग गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ की सफाई में जुटा है। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में टीम श्रीबदरीनाथ धाम पहुंच गई है। टीम जल्द केदारनाथ भी जाएगी, जिससे दो मई से शुरू हो रही यात्रा की तैयारियां पूरी की जा सके। इस बार बीकेटीसी केदारनाथ में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए कमर कस चुकी है।
प्रयास होगा कि कोई भी यात्री बिना दर्शन के वापस नहीं लौटे, इसलिए प्रतिघंटे 2000 से 2200 श्रद्धालुओं को दर्शन कराएं जाएंगे। यह व्यवस्था बनती है और भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर को 12 घंटे खोला जाता है, तो प्रतिदिन 24 हजार से 26 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।
मौसम और यात्रियों की संख्या के हिसाब से संख्या को बढ़ाया या कम किया जाएगा। ऑनलाइन व ऑफलाइन पूजाएं रात में की जाएंगी। बता दें कि वर्ष 2024 में केदारनाथ में कपाटोद्घाटन के दिन 29 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। साथ ही यात्राकाल में 28 मई को धाम में एक दिन में सबसे अधिक 38602 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जो नया रिकार्ड है।
इस बार केदारनाथ में पहले दिन से ही ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का प्रयास होगा। यात्रा के पहले सप्ताह में धाम में प्रतिघंटा 2000 से 2200 श्रद्धलुओं को दर्शन कराने की योजना है। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और निरंतर मॉनीटरिंग की जाएगी।
– विजय प्रसाद थपलियाल, मुख्य कार्यधिकारी श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating