थराली देवाल में भारी बारिश, पिंडर घाटी के गांवों में आयी मुसीबत
पहाड़ी से मलबा गिरने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा में डोलिया मंदिर के समीप बंद हो गया। वहीं चमोली के थराली देवाल में रविवार रात्रि से हो रही बारिश पिंडर घाटी के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई। स्कूल खुलने के पहले दिन ही बच्चों के साथ ही शिक्षकों को भी दिक्क़ते उठानी पड़ी।
थराली तहसील मुख्यालय के पास सड़क पर आए मलबे के कारण यहां वाहन फंस गए। लोनिवि ने सड़क पर मलबा हटाने का काम शुरू किया। जबकि थराली में रविवार की रात को हुई भारी बारिश से कई सडके बंद। ब्लॉक मुख्यालय, इंटर कॉलेज, और डूंगरी को जाने वाली सड़क सिपाही गदेरे में मलबा आने से बंद है। थराली में कल रात से बिजली भी गुल रही। देवाल- थराली सड़क सुबह सात बजे खुली जबकि नंदकेशरी में रविवार शाम साढ़े सात बजे मलबे से सड़क बंद थी।
उत्तराखंड के छह जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश भर के सभी जिलों में बारिश होने के आसार हैं।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating