प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के बयान पर किया पलटवार
देहरादून: भाजपा ने कहा है कि जनता ने कांग्रेस को उसकी तुष्टिकरण नीति की सजा दी है, जबकि भाजपा ने विकास के मुद्दे पर जनता का विश्वास दोबारा जीता है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रावत कभी इनाम की नौटंकी करते रहे है कभी भाजपा पर दोषारोपण। जबकि हकीकत यह है कि अल्पसंख्यक समाज में हमेशा मुख्यधारा से जुड़ने चाह रही है लेकिन उन्हें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेसी नेता मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे विभाजनकारी मुद्दों का लालच देते आये है। आज कांग्रेस के तमाम नेता पार्टी मे बिखराव और गुटबाजी के लिए उन्हें और उनकी नीतियों को जिम्मेदार मानते है, ऐसे में भाजपा पर दोषारोपण उचित नहीं है ।
चौहान ने कहा कि केंद्र के सहयोग से उत्तराखण्ड मे हो रहे चहुमुखी विकास का इनाम जनता ने भाजपा को दोबारा सत्ता की जिम्मेदारी देकर दिया है। राज्य में सड़क से लेकर रेल एवं हवाई मार्ग का ऐतिहासिक नेटवर्क स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने राज्य मे कई कीर्तिमान स्थापित किये है। सबका साथ और सबका विकास सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ आज धामी सरकार आगे बढ़ रही है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति और पारदर्शिता को लोगों ने सराहा है, जबकि कांग्रेस भष्टाचार का पर्याय बन चुकी थी। रावत अपने कार्यकाल मे हुए घपले घोटालों से ध्यान हटाने और जवाबदेही से बचने के लिए इस तरह आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे है। जबकि सच्चाई जनता जान चुकी है और वह उसे माफ करने वाली नहीं है। उनके घपले, घोटाले और स्टिंग जिस तरह देश दुनिया ने देखें उससे राज्य की छवि खराब हुई है और जनता ने उसका ही दंड कांग्रेस पार्टी को दिया है। लिहाजा इस कड़वे सच को स्वीकार करते हुए उनके सामने प्रायश्चित ही अब एकमात्र विकल्प है।
More Stories
बौराड़ी बस अड्डे पर पुनर्विकास अभियान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
नई टिहरी :- टिहरी गढ़वाल के नई टिहरी स्थित बौराड़ी बस अड्डे (आईएसबीटी) में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति...
चमोली में लगातार बारिश से कई सड़कें प्रभावित, BRO की टीमें मौके पर
उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले...
लैंड पूलिंग से लेकर पर्यटन परियोजनाओं तक, एमडीडीए बोर्ड ने लिए बड़े फैसले
देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के नियोजित विकास से...
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश का असर, हाईवे पर मलबा और बोल्डरों की भरमार
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार...
देहरादून में 60 मिमी बारिश, चकराता-मसूरी में 150 मिमी से ज्यादा; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी...
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...

Average Rating