अब पर्वतीय क्षेत्रों की 20 छात्राओं को PHD करने पर मिलेगी छात्रवृत्ति
देहरादून: प्रदेश के सभी 35 राजकीय और निजी विश्वविद्यालय ज्ञान संसाधन साझा करेंगे। इस तरह सभी विवि को एक मंच पर लाने वाला उत्तराखंड का पहला राज्य बन जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों की 200 छात्राओं को पीएचडी करने के लिए प्रति छात्रा पांच हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
सिविल सेवा में जाने की तैयारी करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए सुपर-20 कोचिंग शुरू की जाएगी। ये बातें उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी आफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) के 20वें दीक्षा समारोह में कहीं।
डॉ.रावत ने कहा कि उत्तराखंड में 5.27 लाख युवा उच्च शिक्षा संस्थानों में पंजीकृत हैं। जिसमें से 1.30 लाख अन्य राज्यों एवं 27 हजार विदेशी छात्र-छात्राएं यहां उच्च शिक्षा ले रहे हैं।
राज्य सरकार की मंशा है कि उच्च शिक्षा का पूरा पाठ्यक्रम विवि स्तर पर साझा हो। इसके लिए सभी विवि का एक कामन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, सभी विवि के बीच खेल महाकुंभ कराने की भी योजना है।
सात एवं आठ दिसंबर को देहरादून में सभी विवि के बीच दो दिवसीय चिंतन सम्मेलन आयोजित कराया जाएगा। इस सम्मेलन में सभी विवि से एक-एक पदाधिकारी शामिल होगा।
पदाधिकारी विवि की इस साझी रणनीति पर विचार रखेंगे। सम्मेलन में एनसीसी, एनएसएस की भूमिका, विवि और कालेज में नैक एग्रीडेशन व उच्च शिक्षा संस्थानों में पूरी तरह नशाबंदी पर भी चर्चा होगी। यह सभी घटक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में शामिल हैं।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating