बीती रात सहिया में खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने बरामद किया शव
देहरादून: बीती रात को 01:22 बजे पुलिस चौकी सहिया द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि सहिया से 04 किमी पहले एक व्यक्ति खाई में गिरा हुआ है जिसे निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू टीम द्वारा देखा गया कि एक व्यक्ति मुख्य मार्ग से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। रात्रि का घनघोर अंधेरा व अत्यधिक दुर्गम मार्ग जैसी विषम परिस्थितियां रेस्क्यू में बाधक बन रही थी।
SDRF की अन्य टीम भी पोस्ट चकराता से घटनास्थल पर पहुँची। दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए अत्यधिक विकट स्थितियों में रोप की सहायता से गहरी खाई में उतरकर खाई में गिरे व्यक्ति तक अपनी पहुँच बनाई।
उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीमों द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को बॉडी बैग में डालकर रोप द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया।
मृतक:- देव चौहान पुत्र अमित चौहान, उम्र- 22 वर्ष, बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating