शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विकासनगर दौरे का हुआ विरोध, नैतिकता के आधार पर मांगा इस्तीफा
विकासनगर: शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विकासनगर दौरे का हुआ विरोध, नगर पालिका के टाउन हॉल में आयोजित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जन सुनवाई कार्यक्रम में काले झंडे लेकर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें डाकपत्थर स्थित गेस्ट हाउस ले जाया गया है। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की।
आज कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में तिलक भवन में एकत्र हुए। जहां से उन्होंने कार्यक्रम स्थल के लिए कूच किया, लेकिन उन्हें पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से पहले ही बाजार चौकी पर बैरिकेट लगाकर रोक लिया।
कार्यक्रम स्थान पर जाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि भाजपा के नेता अपने नाते रिश्तेदारों को नौकरी पर लगवा रहे हैं। आम बेरोजगार खुद को ठगा का महसूस कर रहा है। कहा कि नैतिकता के आधार पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भी इस्तीफा देना चाहिए।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating