मुख्यमंत्री ने आज मसूरी में किया चिंतन शिविर का शुभारंभ
उत्तराखंड को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए धामी सरकार ने आज से मसूरी में चिंतन शिविर शुरू किया है। शिविर का शुभारंभ सीएम धामी ने किया। शिविर में सीएम पुष्कर सिंह धामी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य सरकार के सचिव, विभागाध्यक्ष सहित तमाम उच्च अधिकारियों ने शिरकत की। बता दें कि राज्य के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए सरकार का यह पहला चिंतन शिविर है।
सरकार का पूरा फोकस इस समय राज्य की आर्थिकी को बढ़ाने और विकास को गति देने पर है। इसे अमलीजामा कैसे पहनाया जाए, इसके लिए प्रदेश सरकार सशक्त उत्तराखंड चिंतन @ 25 का आयोजन कर रही है। सीएम ने कहा चिंतन शिविर से जो अमृत निकलेगा उससे हमारा उत्तराखंड जरूर आगे बढ़ेगा। साथ ही सभी को चिंतन के साथ चिंता भी करनी होगी कि उत्तराखंड हमारा श्रेष्ठ राज्य बने। 2025 तक उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। शिविर में उत्तराखंड के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर चर्चा की जाएगी। कैसे राज्य पांच से दस सालों में आगे बढे़ इसका रोडमैप तैयार किया जाएगा।
More Stories
महिला खिलाड़ियों के साथ रेखा आर्या की संकल्प कांवड़ यात्रा, ओलंपिक पर नजर
सोमवार को हरिद्वार से ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ की शुरुआत की। यात्रा का शुभारंभ सुबह करीब 7 बजे हरकी...
एयरपोर्ट टर्मिनल की सीलिंग में रिसाव, जांच में सामने आया पाइप खराब होने का कारण
जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में रविवार सुबह सीलिंग से पानी रिसने का मामला सामने आया। रूटीन...
चार खंबा चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, छात्रा की मौत के बाद चालक गिरफ्तार
देहरादून:- राजधानी देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय BTech छात्रा की मौत...
मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड दौरा बना सियासी मुद्दा, भाजपा पर साधा निशाना
रुद्रपुर:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए...
रुड़की हाईवे पर मौत का टकराव, दो कांवड़ियों ने गंवाई जान
कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और तेज रफ्तार के बीच रुड़की-मंगलौर बाईपास नेशनल हाईवे...
उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप
उत्तराखंड में देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए जाने से लोगों में दहशत फैल गई।...

Average Rating