उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

Read Time:1 Minute, 5 Second

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपराष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केदारनाथ धाम की प्रतिकृति भेंट की।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उपराष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा वार्ता हुई। उपराष्ट्रपति ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड विधानसभा के सत्र संचालन से संबंधित विषयों पर भी विस्तार में चर्चा की। उन्होंने ऋतु खंडूडी को विधानसभा अध्यक्ष के पद पर उच्च संसदीय आदर्शों एवं परंपराओं का निर्वहन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *