मुख्यमंत्री ने राज्य में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के सबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में राज्य में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के सबंध में समीक्षा बैठक करते हुए महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस जांच त्वरित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों की विवेचना में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। साथ ही न्यायालयों में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। ताकि अपराधी किसी दशा में बचने न पाएं। मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस कंट्रोल रूम में बात कर जन शिकायतों के निस्तारण के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर थाने में महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती हो। महिला मित्र प्रकोष्ठ की स्थापना की जाए। उन्होनें कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों को रोकने के लिए जन सहभागिता भी जरूरी है। महिलाओं से जुड़े संगठनों से नियमित सम्पर्क रखा जाए। सिस्टम इस प्रकार का हो कि महिलाओं का इसके प्रति विश्वास बढ़े और वे अपनी शिकायतें बिना संकोच के दर्ज करा सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतकर्ता महिलाओं से भी समय-समय पर फीडबैक लिया जाए एवं पुलिस की वेबसाइट पर अपराधियों के नामों की लिस्ट अपलोड की जाए। महिला अपराधों से संबंधित मामलों की जनपदों में जिलाधिकारी स्तर पर लगातार समीक्षा की जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, रविनाथ रमन आदि उपस्थित रहे।
More Stories
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, 107 सड़कें बंद; कई जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून:- उत्तराखंड में बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज भी...
दिल्ली में कांग्रेस की बैठकों का दौर जारी, उत्तराखंड संगठन और चुनावी रणनीति पर फोकस
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत स्वास्थ्य लाभ के बाद एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों...
Ankita Bhandari Murder Case: दो दिन की सुनवाई के बाद तीनों की बेल याचिका खारिज
नैनीताल:- उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए तीनों अभियुक्तों पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित...
बेटी की शादी के लिए रखे थे लाखों के जेवर, केले खरीदते समय पर्स से चोरी
ऋषिकेश:- ऋषिकेश क्षेत्र में महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने के मामले...
देहरादून में GIS आधारित मास्टर प्लान, 37,800 हेक्टेयर क्षेत्र का तैयार हुआ विकास खाका
देहरादून:- शहर और आसपास के इलाकों में भविष्य के विकास को व्यवस्थित करने के लिए देहरादून-मसूरी विकास प्राधिकरण (MDDA) GIS...
देहरादून के भविष्य का डिजिटल नक्शा तैयार, मास्टर प्लान में वन और कैंटोनमेंट क्षेत्र भी मैप
देहरादून:- शहर और आसपास के इलाकों में भविष्य के विकास को व्यवस्थित करने के लिए देहरादून-मसूरी विकास प्राधिकरण (MDDA) GIS...

Average Rating