काशीपुर में वन विभाग पर लगा भ्रष्टाचार आरोप
जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का प्रयास कर रहे है और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही भी कर रहे है, वहीं कुछ ऐसे अधिकारी है जो लगातार भ्रष्टाचार की गंदगी फैलाने से बाज़ नहीं आ रहे है। उधमसिंह नगर के काशीपुर में वन विभाग की टीम पर संपत्ति सीज न करने के नाम पर 2 लाख की रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगा है।
आरा मशीन संचालक का आरोप है कि उनकी आरा मशीन की संपत्ति कोशिश न करने के नाम पर ₹200000 की मांग की है। तो वहीं जब वन विभाग के अधिकारियों से इस पूरे मामले में बात करने की कोशिश की गई तो वह कैमरे के आगे से से बचते हुए दिखाई दिए। बता दें कि काशीपुर वन विभाग की टीम का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी खनन वाहन स्वामियों के साथ वन विभाग की टीम की गरमा गर्मी हो चुकी है।

वाहन स्वामी का आरोप था कि जसपुर रेंज के वन कर्मचारी अधिकारी काशीपुर रेंज में आकर लड़कों के साथ खनन की गाड़ियां रोकते है गाड़ी सीज करने के नाम पर पैसों की मांग की जाती है जिस पर वन विभाग टीम के साथ खनन वाहन स्वामियों ने अभद्रता धक्का-मुक्की तक की है जिस को वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating