चकराता बाजार पुरोड़ी व आसपास चल रहे 34 होटल, होम स्टे व रिजॉर्ट का किया गया निरीक्षण
पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाते हुए चकराता क्षेत्र में चल रहे होटल, होम स्टे व रिजॉर्ट का निरीक्षण किया गया, साथ ही अनियमितता मिलने पर चालानी और जुर्माने की कार्रवाई की गई। पंजीकृत न पाए जाने पर अट्ठारह होटल, होम स्टे व रिजॉर्ट के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन लगातार होम स्टे और रिजॉर्ट्स का निरीक्षण कर रहे हैं. देहरादून में सहायक पर्यटन अधिकारी एचएल आर्य के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया, टीम द्वारा चकराता बाजार पुरोड़ी व आसपास चल रहे 34 होटल, होम स्टे व रिजॉर्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चार होम स्टे व 7 होटल पंजीकृत मिले, जबकि पांच होटल बंद पाए गए।
वहीं 18 लोगों के खिलाफ दस दस हजार के चालान किये गए, दो होटलों के कर्मचारियों का सत्यापन न पाए जाने पर उनके खिलाफ भी पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट में दस दस हजार के चालान की कार्रवाई की गई। पर्यटन अधिकारी एचएल आर्य ने बताया कि सभी अपंजीकृत होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट संचालकों को एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण की कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गयी है, साथ ही छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating