वन दरोगा भर्ती धांधली के आरोप में एसटीएफ ने हरिद्वार से किया एक आरोपी को गिरफ्तार
वन दरोगा भर्ती धांधली के आरोप में एसटीएफ ने हरिद्वार से एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी को धांधली से जुड़े परीक्षा केंद्र में बैठने वाले परीक्षार्थियों की पूरी जानकारी थी। वह यहां नकल कराने में शामिल रहा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच के दौरान 2021 में हुई वन दरोगा भर्ती में भी धांधली का पता चला। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा हुई। जांच के दौरान पाया गया कि अभ्यर्थियों का समान परीक्षा लॉग है। मामले में एसटीएफ की ओर से साइबर थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन, बाद में विधिक राय ली गई तो इसमें आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं हो सकती थी।
मुकदमे को रायपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया, केस में नौ आरोपी नामजद हैं। इसमें सचिन कुमार निवासी तेलीवाला, शिवदासपुर, हरिद्वार भी नामजद था, अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एसटीएफ ने सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
सचिन हरिद्वार में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां कराता था। उसने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उसे केवल इतना पता था कि कौन सा अभ्यर्थी कहां पर बैठा हुआ था।यही जानकारी उसने दलालों को दी थी। परीक्षा केंद्र पर भी वह नकल कराते वक्त मौजूद था। इसके लिए उसे मोटी रकम मिली थी, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating