कहीं कट न जाए आपकी गाड़ी का चालान, दून में चल रहा फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का धंधा
उत्तराखंड में पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने का काम बंद है। परिवहन विभाग की लापरवाही से शहर में फर्जी हाई सिक्योरिटी प्लेट बनाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। यह तीन गुना ज्यादा दाम पर फर्जी प्लेट बनाकर दे रहा है। गिरोह के लोग यह भी दावा कर रहे हैं, किसी भी राज्य में चले जाओ यह प्लेट मान्य होगी।
अपनी पड़ताल के दौरान त्यागी रोड स्थित एक कार एसेसरीज की दुकान पहुंचे और सवाल किया कि पुरानी नंबर प्लेट पर पुलिस और आरटीओ चालान काट रहे हैं। कार की हाई सिक्योरिटी वाली नंबर प्लेट बनवानी है। दुकानदार ने कहा, दो तरह की प्लेट बनती है। एक प्लेट दिखाते हुए कहा, इसे लगाकर लोकल में घूम सकते हैं, ये 700 रुपये में बनेगी।
दूसरी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होगी, जिसे हम आरटीओ से बनाएंगे। इसे बनाने में एक हफ्ते का समय लगेगा। एक बाइक की प्लेट को दिखाते कहा, देखो ऐसी बनेगी। दुकानदार ने जो प्लेट दिखाई, वह एचएसआरपी की तरह थी। मोनोग्राम और लेजर नंबर लिखा था। दुकानदार ने 1200 रुपये मांगे और कहा कि कार की आरसी देनी होगी। दूसरे दुकानदार ने 1300 रुपये में प्लेट बनवाने का दावा किया।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating