रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022, क्रिकेट के दिग्गजों का राजधानी में जमावड़ा
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण के तहत होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी दून पहुंच गए हैं। जबकि भारतीय टीम के धुरंधरों के साथ अन्य देशों के खिलाड़ी भी आज यानी मंगलवार शाम तक दून पहुंचेंगे। सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगी।
सोमवार को जोंटी रोट्स, ब्रायन लारा, ड्वेन स्मिथ, शेन वाटसन, ब्रैड हाज, ब्रेट ली, ब्रेड हैडिन आदि दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ चार्टेड प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह सीधे ओल्ड मसूरी रोड स्थित एक होटल के लिए रवाना हुए।
निजी सुरक्षा व पुलिस की कड़ी सुरक्षा के घेरे में एयरपोर्ट से निकले खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने के लिए लोग उत्साहित दिखे। 21 से 24 सितंबर तक प्रत्येक दिन एक-एक मैच खेला जाएगा। जबकि 25 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे। मंगलवार यानी आज चारों टीमों के कुछ खिलाड़ी एक निजी एकेडमी में अभ्यास करने जाएंगे। जबकि इंडिया, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के लीजेंड्स 20 सितंबर को देहरादून पहुंचेंगे।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating