मुख्यमंत्री धामी ने धारचूला के मल्ला भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर बन रहे पुल का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज धारचूला के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर ₹32 करोड़ 98 लाख 40 हजार की लागत से बन रहे 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह पुल बहुत ही महत्व का पुल है। इस पुल के बनने से भारत-नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा और यह पुल एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने PWD के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पुल का निर्माण गुणवत्ता के साथ तेजी से किया जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुझे इस पुल के शिलान्यास पर बहुत ही खुशी महसूस हो रही है। जिस काली नदी के किनारे पैदा होकर मुझे बड़ा होने का सौभाग्य मिला है, उस नदी पर बन रहे पुल की स्वीकृति भी मेरे हाथों से ही हुई है। इस पुल के बनने से भारत के नेपाल से संबंध और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सीमांत गांवों के विकास के लिए काम हो रहा है। जनपद के आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। हमारी सरकार सहयोगी और साझीदार के रूप में जनता के साथ खड़ी है। इस दौरान पर क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी, नगर पालिका अध्यक्ष धारचूला श्रीमती राजेश्वरी देवी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating