प्रदेश में भारी वर्षा के आसार को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार को उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये रह सकते हैं। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार से अगले तीन दिन प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार जताए हैं। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। नदी-नालों के उफान पर आने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
मंगलवार से मानसून की वर्षा जोर पकड़ सकती है। देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में तीन दिन भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सभी जनपदों के जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भाजपा की टीम भी राहत कार्यों में जुटी हुई है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यह जानकारी दी।
चौहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी लेकर भाजपा की पिथौरागढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों में सहयोग में जुटने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और प्रभावितों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। पिथौरागढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया की अगुआई में युवाओं की टीम भोजन, कपड़े, दवा आदि व्यवस्थाओं में सहयोग कर रही है।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating