हल्द्वानी में स्थित अंबेडकर पार्क में ‘भारत जोड़ो’ को लेकर कांग्रेस विधायक,कार्यकर्ताओं ने की बैठक

Read Time:2 Minute, 51 Second

नैनीताल के हल्द्वानी में मंगल पड़ाव स्थित अंबेडकर पार्क में ‘भारत जोड़ो को लेकर कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, सुमित हृदयेश ने बैठक में कार्यकर्ताओं से भारत को एक साथ जोड़ने की अपील की और एक मंच पर खड़े रहने का प्रयत्न के रूप में कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश) ने कहा कि उत्तराखंड में महंगाई चरम पर है, जिस तरीके से मौजूदा सरकार में आम जनता महंगाई से त्रस्त है, उस पर प्रदेश के मुखिया का कोई ध्यान नहीं है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बैठक

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत करते हुए हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस कमेटी ने सर्वधर्म प्रार्थना महासभा का आयोजन किया, इस मौके पर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश मौजूद रहे, कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. इस पर अंकुश लगाने में केंद्र सरकार नाकाम है।

इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा निकाल रही है, जो देश के अंदर सभी धर्मों को एक साथ जोड़ने का संदेश देगी और देश में चल रही जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने का काम भी करेगी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया और देशवासियों से एकजुट होने की अपील भी की। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि इस समय भाजपा देश को बांटने की नीति पर काम कर रही है और कांग्रेस पूरे देश को एक साथ जोड़ने का काम कर रही है, इसके लिए कांग्रेस करीब 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, राहुल गांधी ने बुधवार को कन्याकुमारी से ये यात्रा शुरू की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *