धारचूला मल्ली बाजार में भारी बरसात के बाद पहाड़ से मलबा और बोल्डर गिरने से दो मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश कहर बरपा रही है। बीती रात से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इसी बीच पिथौरागढ़ जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां धारचूला मल्ली बाजार में भारी बरसात के बाद पहाड़ से मलबा और बोल्डर गिरने से दो मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम भारी बरसात के बाद पहाड़ से मलबे के साथ बड़े-बड़े बोल्डर गिरने शुरू हो गए। मल्ली बाजार निवासी नारायण लाल वर्मा के मकान में मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गया है घर में मौजूद सदस्यों को लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने घर छोड़ दिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था हालांकि, थोड़ी ही देर में मलबा आने से नारायण लाल वर्मा जी व उसके पीछे दो मकान जमींदोज हो चुके हैं दोनों घर पूरी तरह से जमीजोंद हो गए। दोनों परिवार को भारी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा कई अन्य घरों को भी मामूली नुकसान पहुंचा है. मलबा आने के बाद 14 अन्य घरों पर भी खतरा मंडराने लगा है, एहतियात बरतते हुए प्रशासन ने 14 परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट होने के निर्देश दिए थे।फिलहाल, पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर स्थिति का आकलन करने में जुटा हुआ है।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating