दून में अवैध प्लाटिंग व पहाड़ी कटान के मामले में जिलाधिकारी ने चार कर्मचारी को किया निलंबित
राजपुर रोड में अवैध प्लाटिंग एवं भूमि कटान की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने मौके पर जाकर स्थली निरीक्षण कर, तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 अधिकारी/ कर्मचारियों को निलंबन किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने संबंधित स्थल का निरीक्षण करते हुए मौके पर संबंधित अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने तत्काल निर्माण कार्यों को ध्वस्तिकरण कराते हुए, प्रथम दृष्टया में लापरवाह अधिकारियों को निलंबन करने के निर्देश दिए।
जिनमें जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह, भू गर्भ वैज्ञानिक अनिल कुमार तथा प्राधिकरण के दो सुपरवाइजरों प्यारे लाल एवं महावीर सिंह को निलंबित कर दिया गया। जबकि खनिज मोहिरर भूतत्व एवं खनिकर्म इकाई, कुंदन सलाल के द्वारा अनुज्ञाधारक के विरुद्ध थाना डालनवाला में एफआईआर दर्ज करवा दिया गया है।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग एवं अवैध खनन को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध खनन पर गंभीरता से निगरानी रखेंगे। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस के बनरवाल, जिला खनन अधिकारी विजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating