नरकोटा में निर्माणाधीन पुल के गिरने के मामले को लेकर कार्रवाई
रुद्रप्रयाग: नरकोटा में निर्माणाधीन पुल के गिरने के मामले में जहां ठेकेदार कंपनी के दो प्रबंधकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं इस संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई करने की वजह उन्हें बचाने की कोशिश में उन्हें वर्तमान तैनाती से हटाकर मुख्यालय संबंधित कर दिया गया है। वहीं 2 दिन पूर्व में नरकोटा में निर्माणाधीन पुल की शटरिंग ढह जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्रशासन में कानूनी कार्रवाई के तहत ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर दो लोगों को गिरफ्तार कर दिया था। लेकिन कार्यदायी संस्था लोनिवि के संबंधित अभियंताओं को f.i.r. से बाहर रख दिया। जबकि परियोजना के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अभियंताओं की होती है। सवाल उठने पर शासन ने खानापूर्ति करते हुए संबंधित अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा को सुरक्षित राह देते हुए लोनिवि मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इस संबंध में अपर सचिव स्तर से आदेश जारी किया है।
हालांकि इस आदेश में अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा की जगह रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लेकिन अभी तक संबंधित सहायक अभियंता और अवर अभियंता की जिम्मेदारी तय नहीं है। मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग पीके सिंह ने बताया कि परीक्षण किया जा रहा है और तदनुसार कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating