कौलागढ़ में चौक को दिया जाएगा हरबंस कपूर का नाम
कौलागढ़ नहर के भाग दो गढ़ी चौक के पास विभाग की उपलब्ध भूमि पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक फाउंटेन का निर्माण कर चौक का नाम स्वर्गीय हरबंस कपूर के नाम पर रखा जाएगा। सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को यह घोषणा की।
उन्होंने गढ़ी कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नहर चौक से हेलीपैड रोड नींबू वाला तक सिंचाई विभाग की 148.23 लाख की धनराशि से निर्मित सड़क का शिलान्यास किया। महाराज ने कहा कि नहर चौक से हेलीपैड रोड नींबूवाला तक सड़क निर्माण के लिए स्थानीय विधायक, पार्षद और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मांग उठा रहे थे। उक्त रोड के निर्माण से नींबूवाला, बाजावाला, फूलसैणी, कौलागढ़ और इससे लगे क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर कैंट विधायक सविता कपूर, पार्षद समिधा गुरुंग, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कपूर, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, महानगर उपाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर, देवेंद्र सिंह पाल, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता मुकेश मोहन, मुख्य अभियंता जयपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी, अधिशासी अभियंता रघुवीर सिंह गुसाईं, सहायक अभियंता डीएस सरियाल, विजय चौहान, सुरेंद्र श्रीकोटी, संदीप तोमर, हरि दर्शन सिंह रावत, निखिल भट्ट, अरुण गोस्वामी आदि मौजूद थे।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating