राजीव महर्षि ने हरेला पर्व अवसर पर किया वृक्षारोपण

Read Time:2 Minute, 6 Second

हरेला पर्व अवसर पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने लोगों को पौधे बांट कर वृक्षारोपण व प्रकृति के बचाव के लिए अनुरोध कियाl मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि हरेला सिर्फ एक त्योहार न होकर उत्तराखंड की जीवनशैली का प्रतिबिंब है। यह प्रकृति के साथ संतुलन साधने वाला त्योहार है। प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हमेशा से पहाड़ की परंपरा का अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां आज प्रकृति और मानव को परस्पर विरोधी के तौर पर देखा जाता है वहीं, हरेला का त्योहार मानव को प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाने की सीख देता है। हरेला पर्व हरियाली और जीवन को बचाने का संदेश देता है। हरियाली बचने से जीवन भी बचा रहेगा।
युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा हरेला पर्व प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन को खासा अहमियत देता हैl उन्होंने कहा कि हम हमेसा से प्रकृति की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण करते आए हैं और आगे हमारा हजारों वृक्ष लगाने का लक्ष्य है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विकास नेगी, सत्या फाउंडेशन वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष दीपिका नेगी जी, पूर्व पार्षद वार्ड 64 पूजा नेगी , संदीप , सूरज चंद, ऋषभ जाकी छात्र नेता डीएवी पीजी कॉलेज, गीता, लक्ष्मी, कविता, जमुना जी, रश्मि शुभम थपलियाल प्रवीण आदि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *