कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण मंच के शुद्धिकरण पर बवाल, कांग्रेस ने कई थानों में दी शिकायत

Read Time:3 Minute, 41 Second

हल्द्वानी:-  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई सभा के बाद कार्यक्रम स्थल पर हवन-पूजन कर किए गए शुद्धिकरण को लेकर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने इस घटना का कड़ा विरोध करते हुए सोमवार को पुलिस मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शुद्धिकरण की घटना को अनुसूचित जाति समाज के अपमान से जोड़ते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं की ओर से धारा चौकी में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि खरगे की सभा के लिए इस्तेमाल किए गए मंच का शुद्धिकरण करना अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान है। इसी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

विकासनगर में भी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

हल्द्वानी के साथ ही इस मामले की गूंज विकासनगर तक पहुंच गई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शुद्धिकरण की घटना के विरोध में शिकायत पत्र सौंपे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकासनगर, सहसपुर कोतवाली और सेलाकुई थाने में शिकायत देकर शुद्धिकरण की घटना को अनुसूचित जाति वर्ग के अपमान का मामला बताया। उन्होंने पुलिस से शुद्धिकरण करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की।

एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रम के बाद किसी मंच का हवन-पूजन कर शुद्धिकरण किया जाना सामाजिक रूप से गंभीर विषय है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल हल्द्वानी में खरगे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। पुलिस को दी गई शिकायतों के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *