योगनगरी की उभरती हुई मनीषा नामदेव गोल्ड मेडल लाने को तैयार - Uttarakhand Samachar

आज महिलाएं हर एक क्षेत्र में अपनी मेहनत से परचम लहरा रही हैं और नया कीर्तिमान साबित कर रही हैं। वहीं ऋषिकेश की मनीषा नामदेव जो की योग खिलाड़ी के रूप में ऋषिकेश(योगनगरी) का नाम अपनी प्रतिभा और हुनर से रोशन कर रही हैं।
दिनांक 8 जुलाई 2022 को होने जा रही राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में 30 से 40 आयु वर्ग में अपना दमखम दिखाएंगी और साथ ही अपने राज्य का नाम रोशन कर राज्य के लिए गोल्ड मेडल लेकर आएंगी। वहीं मनीषा नामदेव ने पिछले वर्ष योग आसन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
इसी संदर्भ में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मनीषा नामदेव को इस प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी और ऐसे ही राज्य व देश का नाम रोशन करते रहने की आशा जताई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *