हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मंगलौर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। विधायक को कथित तौर पर व्हाट्सएप के जरिए दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी भरे वीडियो भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि भेजे गए वीडियो में एक नकाबपोश व्यक्ति नजर आ रहा है, जिसने आपत्तिजनक सामग्री के साथ विधायक को जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद विधायक ने पूरे मामले की जानकारी हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी। दो अलग-अलग नंबरों से भेजे गए धमकी भरे वीडियो मामले में विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से वीडियो और संदेश भेजे जाने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। विधायक की शिकायत के आधार पर मंगलौर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मंगलौर विधायक की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही पुलिस पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि विधायक की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन मोबाइल नंबरों से धमकी और संदेश भेजे गए हैं, पुलिस उनकी जांच और ट्रेसिंग कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान होने के बाद जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस धमकी देने वाले व्यक्ति और इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन, घर-दुकान तबाह होने के बाद परिवार पर संकट Gen Z ग्राम प्रधान वीरा रावत का वीडियो वायरल, मजदूरी और डिजिटल हाजिरी पर सवाल