देहरादून:- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज यानी बुधवार, 19 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह देहरादून और मसूरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आईजीएनएफए में IFS प्रशिक्षु अधिकारियों से करेंगे संवाद उपराष्ट्रपति 19 अगस्त को देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) पहुंचेंगे। यहां वह 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति अधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में वह सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 20 अगस्त को मसूरी में कार्यक्रम दौरे के दूसरे दिन यानी 20 अगस्त को उपराष्ट्रपति लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी पहुंचेंगे। यहां वह 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स के दूसरे चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मसूरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी सीपी राधाकृष्णन के दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को देखते हुए देहरादून पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थलों और उनके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ ही शहर की सीमाओं तथा प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थलों के आसपास आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर भी निगरानी रखी जा रही है। उपराष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर तैयारियां पूरी की हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation डोईवाला में तेज रफ्तार इको पिकअप से टकराई, 6 लोग गंभीर रूप से घायल Uttarakhand Election 2027: श्रीनगर में भाजपा का बढ़ा कुनबा, कांग्रेस के दो पार्षद भी साथ आए