सेलाकुई बाजार में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस, समझाने पर नहीं माने तो हुई कार्रवाई
देहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में पुलिस लगातार ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 10 अगस्त 2026 को थाना सेलाकुई पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि सेलाकुई बाजार में पेट्रोल पंप के पास दो युवक सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक आने-जाने वाले राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे और सड़क पर शोर-शराबा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वे शांत होने के बजाय और उग्र हो गए। दोनों एक-दूसरे को मारने-पीटने पर आमादा हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों को मौके से धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय अखिलेश शुक्ला निवासी ग्राम ढकिया जाट, थाना मितौली, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश और 20 वर्षीय विमल निवासी ग्राम ढकिया जाट, थाना मितौली, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपी वर्तमान में छोटा रामपुर, बड़ी मस्जिद के पास, सहसपुर, देहरादून में रह रहे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, कांस्टेबल वीर सिंह और कांस्टेबल इरशाद शामिल रहे।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
शिक्षा-रोजगार के मुद्दे पर युवाओं की आवाज तेज, 2027 से पहले बीजेपी ने बदली रणनीति?
देहरादून:- शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में चल रही चर्चाओं के बीच उत्तराखंड की राजनीति...
कांवड़ मेला खत्म होते ही हरिद्वार में सफाई अभियान तेज, 7 हजार मीट्रिक टन कचरे का होगा निस्तारण
हरिद्वार:- विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद अब हरिद्वार को कांवड़ यात्रा के दौरान जमा हुए कचरे से...
ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने में तेजी के निर्देश, लंबित पेयजल योजनाओं पर सरकार सख्त
देहरादून:- सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव और आगामी कार्ययोजना को...
मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, एक्सपायर दवाएं और वैक्सीन स्टोरेज में मिली गड़बड़ी
मसूरी:- पर्यटन नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री और रखरखाव को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है।...
विधानसभा के बाहर सामूहिक मुंडन, फिर गैरसैंण तक महापदयात्रा; आंदोलनकारियों का ऐलान
देहरादून:- उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण को बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। स्थायी राजधानी गैरसैंण...
दो कारें, एक नंबर और एक ही चेसिस! आधार कार्ड की जांच में भी सामने आई गड़बड़ी
रुद्रपुर:- संभागीय परिवहन कार्यालय (ARTO) में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर वाली दो स्विफ्ट डिजायर...

Average Rating