उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और सोमवार को भी राज्य के कई पहाड़ी जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में कई स्थानों पर तेज से भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ने के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त तक उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। खासकर पहाड़ी जिलों में बीच-बीच में तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। रविवार को भी राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर तेज बारिश दर्ज की गई। लगातार वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आई और मौसम अपेक्षाकृत ठंडा हो गया। हालांकि बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन पहाड़ों में भूस्खलन, नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और सड़क मार्ग बाधित होने का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय पूरी सतर्कता बरतें। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की भी सलाह दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते बचा जा सके। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation UKD News: मूल निवासियों के अधिकार से लेकर भू-कानून तक, जानिए उत्तराखंड क्रांति दल का प्लान एम्स सैटेलाइट सेंटर के पास बनेगा आयुर्वेद का बड़ा संस्थान!