ऋषिकेश की विश्व प्रसिद्ध व्हाइट रिवर राफ्टिंग 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही ऋषिकेश की विश्व प्रसिद्ध व्हाइट रिवर राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है। गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राफ्टिंग एक्टिविटी 1 जुलाई से 31 अगस्त तक बंद रहेगी। अब 2 महीनों के बाद ही राफ्टिंग के शौकीनों को एक बार फिर इस स्पोर्ट का आनन्द लेने का मौका मिलेगा। इधर, इस राफ्टिंग संचालन बंद होने से करीब 25 हज़ार परिवारों की आजीविका प्रभावित होने की बात कहकर स्थानीय व्यवसायी मांग कर रहे हैं कि सरकार इस व्यवसाय को प्रोत्साहन दे।
ऋषिकेश में गंगा नदी में होने वाली रिवर राफ्टिंग पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है, जिसके चलते इस एडवेंचर खेल के दीवानों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। आलम यह है कि 2022 के इस सीजन में 5 लाख से ज्यादा सैलानी ऋषिकेश में राफ्टिंग का लुत्फ उठा चुके हैं। राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश भट्ट का कहना है कि लोगों ने इस व्यवसाय को बखूबी खड़ा किया है और अब सरकार को चाहिए कि इन लोगों को सहारा दे।
राफ्टिंग को लेकर बढ़ रहे धंधे से स्थानीय व्यवसायी खुश हैं। भट्ट बताते हैं कि यहां 25 हज़ार से ज्यादा परिवार इस व्यवसाय से रोज़ी रोटी कमा रहे हैं। भट्ट के मुताबिक करीब 254 कंपनियां यहां राफ्टिंग का संचालन कर रही हैं।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating