किसान सुखवंत सिंह सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, 26 लोगों पर FIR और SIT गठित!
किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला: एक्शन में सरकार, कमिश्नर दीपक रावत ने शुरू की मजिस्ट्रेट जांच, SIT गठित
रुद्रपुर/काशीपुर: उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर प्रकरण में शासन और पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोहरी जांच के आदेश दिए हैं। एक ओर जहां कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मजिस्ट्रेट जांच की कमान संभाली है, वहीं दूसरी ओर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दोषियों को सजा दिलाने के लिए SIT (विशेष जांच टीम) का गठन कर दिया है।
कमिश्नर दीपक रावत का सख्त रुख
सुखवंत सिंह द्वारा सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो को मुख्य आधार मानते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने जांच तेज कर दी है। वीडियो में जिन लोगों के नाम लिए गए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले चेहरों को बेनकाब किया जाए।
IPS निहारिका तोमर के हाथों में SIT की कमान
मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने IPS निहारिका तोमर (एसपी क्राइम) के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय SIT टीम बनाई है। इस टीम में अनुभवी निरीक्षकों और तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है, जो सुसाइड वीडियो, पैसों के लेनदेन और साजिश के हर पहलू की गहराई से पड़ताल करेगी।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
हरिद्वार के इंदिरा बस्ती में PWD टीम से भिड़ंत, वीडियो हुआ वायरल
हरिद्वार:- हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियों के बीच अतिक्रमण चिन्हीकरण के लिए पहुंची पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ मारपीट...
देहरादून: बल्लूपुर चौक पर युवक को घेरकर पीटा, चाकू से हमले का भी आरोप
देहरादून :- देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल...
Doiwala Student Protest: देर रात तक चला हाई वोल्टेज प्रदर्शन, पुलिस ने छात्रों को सुरक्षित नीचे उतारा
डोईवाला:- उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हर्रावाला में लंबित परीक्षा परिणाम और समय पर परीक्षाएं आयोजित नहीं होने से नाराज छात्रों का...
महेंद्र भट्ट ‘ख्वाब में जी रहे हैं’, हरक सिंह रावत का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमला
देहरादून:- उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने प्रदेश की...
EV Policy से शिक्षक ट्रांसफर तक, धामी कैबिनेट की बैठक में इन बड़े प्रस्तावों पर हो सकती है मुहर
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक जारी है। बैठक में कैबिनेट मंत्री...
UP Rain News: प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, पश्चिमी यूपी में बाद में कम हो सकती है बारिश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर लगातार जारी है। सोमवार को सुल्तानपुर में...

Average Rating