कनखल हादसे में मृत व्यापारी की पत्नी व तीन अन्य घायल, उपचार जारी
कनखल थाना क्षेत्र में एक लोडर वाहन ने कार को को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार की शाम की है। जब बिजेंद्र चौहान (60) पुत्र महेंद्र सिंह चौहान निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर फेरूपुर में निर्भया फार्म हाउस से सगाई के कार्यक्रम के बाद कार से अपने परिवार के साथ वापस लौट रहे थे। जगजीतपुर में मैंगो फार्म के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे लोडर वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि बिजेंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि परिवार के अन्य लोगों को भी चोटें आई। हादसे के बाद जाम लग गया और राहगीरों ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने बिजेंद्र चौहान को मृत घोषित कर दिया।बिजेंद्र की पत्नी कमलेश के अलावा आभा, सतीश और निकुंज (10) घायल हैं और उनका उपचार चल रहा है।थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। वाहनों को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating