स्वतंत्रता सेनानियों को किया जाएगा सम्मानित, जनभागीदारी पर जोर
राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के सभी राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्र गीत वन्दे मातरम्’ स्मरणोत्सव मनाया जाएगा। जिसके तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में 26 नवंबर विविध कार्यक्रम आयोजित होंंगे। इसमें रैली, मार्च पास्ट, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगियाएं, गोष्ठियां व विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इस संबंध में शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री. रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी संस्थानों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।उन्होंने अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और जनसामान्य को भी कार्यक्रमों में आमंत्रित करने पर बल दिया, विशेषकर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने केंद्र सरकार के निर्मित पोर्टल पर कार्यक्रमों के उत्कृष्ट फोटोग्राफ्स एवं वीडियो अपलोड करने को भी कहा।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
Tiranga Yatra: बच्चों का जोश देख बोले DM विशाल मिश्रा- यह सभी के लिए प्रेरणादायी
Uttarakhand Tiranga Yatra रुद्रप्रयाग/मसूरी: स्वतंत्रता दिवस से पहले उत्तराखंड में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। गुरुवार 13 अगस्त को...
15 अगस्त को देहरादून जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, यहां रहेगा नो-एंट्री
देहरादून:- 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए देहरादून में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 15 अगस्त...
बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने की मांग, स्थानीय ठेकेदारों को मिलेगा फायदा
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले स्थानीय ठेकेदारों और युवाओं से जुड़ा एक अहम प्रस्ताव सामने आया है। कैबिनेट...
Uttarakhand SIR News: फॉर्म-7 की शिकायतों की होगी जांच, अनियमितता मिली तो कार्रवाई
हरिद्वार:- उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ी शिकायतों को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता नजर आ...
Haldwani Purification Row: खड़गे ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा, टिहरी में कांग्रेस का प्रदर्शन
टिहरी/देहरादून:- हल्द्वानी रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला अब...
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 PCS अफसरों को मिली नई तैनाती
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार को जारी आदेश के...

Average Rating