ऑपरेशन कालनेमि अब और प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा : आईजी कानून व्यवस्था
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू हुआ ऑपरेशन कालनेमि अब और प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। यह जानकारी आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने ऑपरेशन के तह अब तक की कार्रवाइयों को बताते हुए दी। अब तक इस ऑपरेशन के तहत सभी जिलों में 5500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया गया है। इनमें 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि पकड़ में आए बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा गया।डॉ. भरणे रविवार को पटेलभवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कालनेमि ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है। बताया है कि पुलिस किसी भी ऐसे तत्व को बख्शने के पक्ष में नहीं है, जो देवभूमि की पवित्रता और जनता की आस्था के साथ छल करता है। इसे लेकर शासन से भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें अब एक समिति का गठन भी मुख्यालय स्तर पर कर दिया गया है। यह समिति हर दिन की कार्रवाई पर नजर रखने के साथ-साथ शासन को भी प्रत्येक दिन की रिपोर्ट दे रही है। अब तक हरिद्वार में सबसे अधिक 2704 लोगों का सत्यापन किया गया है। इनमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।इसके साथ ही देहरादून में 922 लोगों का सत्यापन हुआ जिसमें से चार लोग गिरफ्तार हुए। बीएसएफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा गया। अब तक की कार्रवाई में कुल 1182 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। आईजी ने बताया कि टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी लगातार कार्रवाई चल रही है। इसके लिए अब सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि वे इस अभियान को प्राथमिकता पर रखते हुए और प्रभावी ढंग से चलाएं।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating