CM धामी ने यमुनोत्री हाईवे पर बादल फटने के क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड में बादल फटने के स्थान सहित ओजरी और स्यानाचट्टी का हवाई निरीक्षण किया। इसके साथ ही यमुनोत्री क्षेत्र के आसपास के स्थितियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को युद्धस्तर पर स्थिति को सुधारने के लिए धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही कहा कि आपदा के दौरान प्रभावित व्यक्ति का हर संभव मदद दी जाएगी। बीते 28 जून को यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के समीप बादल फटने के कारण वहां पर एक निजी होटल का कार्य करने वाले टिनशेड और पलाई के कमरों में रह रहे नौ लोग मलबे और पानी के साथ बह गए थे। वहीं 20 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया। मलबे में बहे लोगों में से दो के शव बरामद हो गए थे।
सीएम ने मांगी राहत बचाव कार्यों की रिपोर्ट
वहीं सात अन्य अभी लापता हैं। उनकी खोज की जा रही है। दूसरी ओर ओजरी में भी यमुनोत्री हाईवे का हिस्सा बहने के कारण उस पर एक सप्ताह बाद भी आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि वहां पर एनएच विभाग की ओर से 24 मीटर लंबे स्पान पुल का निर्माण युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड सहित ओजरी और स्यानाचट्टी आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया।
ओजरी में बन रहे बैली ब्रिज, स्यानाचट्टी में झील के मुहाने को खोलने के कार्यों और राहत बचाव की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आपदा और राहत बचाव के कार्यों को सक्रियता के साथ कार्य किया जाए। उच्च अधिकारियों को इन कार्यों का लगातार स्थलीय निगरानी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating