तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
राज्य भर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की निदेशक रंजना राजगुरू ने बताया कि योग्य महिलाएं छह जुलाई की शाम पांच बजे तक विभाग की वेबसाइट www.wecduk.in के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए राज्य के सभी 13 जिलों से 13 महिलाओं का चयन किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह पुरस्कार शिक्षा, सामाजिक कार्य, रूढ़ीवाद उन्मूलन, मीडिया, खेल, पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए 35 परियोजनाओं का चयन किया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक श्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 51 हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया और मानदंड
चयन प्रक्रिया में जिला और राज्य स्तर पर गठित समितियां शामिल होंगी। आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे, जिनका सत्यापन संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर करेंगे। विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जिन परियोजनाओं से एक बार चयन हो चुका है, वे अगले दो वर्षों तक आवेदन नहीं कर सकेंगी।
पुरस्कारों का वितरण हर साल की तरह आठ अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली के जन्म दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में किया जाएगा। इन पुरस्कारों के माध्यम से राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान और उत्साहवर्धन किया जाता है। -रेखा आर्या, महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण मंत्री
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating