देहरादून में बड़ा सड़क हादसा: चार की मौत, एक गंभीर घायल
देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक हरियाणा निवासी बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 3:15 बजे हुआ। एक ट्राला सहारनपुर से देहरादून की ओर आ रहा था। आशारोड़ी चेकपोस्ट पर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने पर पीछे से आ रही हरियाणा नंबर की रिट्ज कार ट्राले के नीचे घुस गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिछली सीट पर बैठे तीन यात्रियों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन आगे की सीट पर बैठे दो लोग कार में ही फंसे रह गए।
घटनास्थल पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने कटर की मदद से कार के दरवाजे काटकर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि मृतकों के स्वजन से संपर्क कर पहचान सुनिश्चित की जा रही है।
गौरतलब है कि आशारोड़ी चेकपोस्ट पर कुछ दिन पहले भी एक सड़क हादसा हुआ था, जब एक ट्रक के ब्रेक फेल होने से पीछे चल रही कार को टक्कर मार दी गई थी।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating