जन्मदिन पर बच्चों के गीत ने छू लिया राष्ट्रपति मुर्मू का दिल, भावुक हुईं महामहिम - Uttarakhand Samachar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस समय भावुक हो गईं जब राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने एक गीत उन्हें बर्थ डे विश किया। बता दें, कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय देहरादून भ्रमण पर हैं।

गुरुवार शाम को राष्ट्रपति देहरादून पहुंचीं थीं। आज शुक्रवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में वह सम्मिलित हुई। यहां उन्होंने एनआईईपीवीडी के छात्रों से संवाद किया। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों ने अतिथि गणों का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी एवं राज्यपाल गुरमीत सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *