“10वीं-12वीं में टॉप करने वाले छात्र बनेंगे जिले के डीएम और एसपी”
प्रदेश में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सर्वोच्च्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को एक उनके जनपद में एक दिन का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों को इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
शासन स्तर पर इसके लिए एक कार्ययोजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रेरणादायी पहल का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रशासनिक अनुभव कराना और उनमें आत्मविश्वास जगाना है, ताकि वे उच्च लक्ष्य की ओर प्रेरित हों। यह योजना जल्द ही जिलों में लागू होगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ‘नदी उत्सव’ आयोजित करने के भी निर्देश दिए। राज्य की प्रमुख नदियों के नाम पर यह उत्सव जनसहभागिता के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य नदियों की सफाई, स्वच्छता, पुनर्जीवन और संरक्षण को जन अभियान का रूप देना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नदियां केवल जलस्रोत ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा हैं। ‘नदी उत्सव’ के माध्यम से आम जन को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। जानकारों का मानना है कि धामी सरकार की इस पहल से न केवल मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण की ओर भी एक सशक्त प्रयास है।
More Stories
‘नकल माफिया को भेजा जेल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी’, राहुल गांधी पर CM धामी का पलटवार
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित बंदी छोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम में आयोजित 51वें निर्वाण...
CM धामी की पहल रंग लाई, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने बताया कैसा हो उनका उत्तराखण्ड
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान को प्रदेशभर के विद्यार्थियों...
शादी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर 32 लाख हड़पे, पिथौरागढ़ से गिरफ्तार हुआ आरोपी
देहरादून:- सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक...
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक, CM धामी ने बताई उत्तराखंड की कनेक्टिविटी योजना
नई दिल्ली में आयोजित “The Economic Times World Leaders Forum 2026” में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य...
SSP दून की रणनीति का असर, अंतरराज्यीय ATM ठगी गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
देहरादून/विकासनगर:- विकासनगर पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रकम निकालने वाले एक कथित अंतरराज्यीय गिरोह का...
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, कांति झा की मौत का कारण अभी रहस्य
उधमसिंह नगर:- उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में 18 वर्षीय कांति झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के...

Average Rating