गौरीकुंड हेलीकॉप्टर हादसा: चश्मदीद संजू जपरेल ने दिखाई बहादुरी, मदद को दौड़ीं
केदारघाटी के गौरीकुंड खर्क पहाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के दर्दनाक घटना को प्रत्यक्ष अपनी आंखों से देखने वाली नेपाली मूल की महिला संजू जपरेल ने हिम्मत नहीं हारी और दुर्घटना के तत्काल बाद मदद के लिए दौड पड़ी, लेकिन हेलीकाप्टर की लपटें इतनी तेज थी कि सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की भयानक तस्वीरों को याद करते हुए संजू जपरेल की आंखों में खौफ नजर आ जाता है। वह बताती है कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे से पहले घास काटने के लिए अपने तीन अन्य साथियों के साथ गौरीकुंड से ऊंपर खर्क पहाड़ी में गई हुई थी।
इस बीच एक हेलीकॉप्टर आया, और उसके चारों ओर बादल थे। उसने बादलों के बीच से एक चक्कर लगाया तथा फिर से केदारनाथ जाने का प्रयास किया। लेकिन इस बीच जब वह चक्कर ही काट रहा था कि बड़े पेड़ से टकरा गया और सीधे जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने के बाद उसमें आग लगी, यह दृश्य देखकर सभी घास काटने वाली महिलाएं घबरा गई।
हेलीकॉप्टर पर आग की तेज लपटें आने लगी साथ ही तेज आवाज भी आ रही थी। थोड़ देर बाद तेज आवाज आनी जैसी ही बंद हुई। वह अकेले हेलीकॉप्टर के पास पहुंची और उसमे सवार लोगों की मदद के लिए आई। लेकिन सभी यात्री बुरी तरह जल चुके थे। तब हेलीकाप्टर का वीडियो बनाया और वीडियों को पुलिस तक पहुचाने के लिए गौरीकुड में महेन्द्र सिंह को भेजा। जिसके द्वारा यह वीडियों पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद ही पुलिस प्रशासन को इस दुर्घटना का पता चला।
नेपाली महिला संजू बताती हैं कि यह दृश्य काफी भयानक था। बार−बार यह दर्दनाक घटना उसके सामने आ रही थी। वह कहती है कि यदि हेलीकॉप्टर में कोई भी जिंदा होता तो वह उनकी मदद जरूर करती।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating