रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक को कुचला, दो युवकों की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

Read Time:2 Minute, 58 Second

बिहार : बक्सर में मंगलवार को जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोरानसराय नहर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर गए और कोरानसराय-चौगाई मुख्य सड़क को जामकर हंगामा करने लगे। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले में कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक घर से बाइक में फ्यूल डलवाने पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। उसी दौरान कोरानसराय नहर पुल पर एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के बसगितिया गांव के निवासी राजकुमार गोंड के पुत्र अभय कुमार उर्फ फागु व विकास उर्फ सत्या गोंड़ पिता मनोज गोंड के रूप में हुई है। अभय अपने घर का इकलौता चिराग था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और परिजनों को मुआवजा दे। लोगों का आरोप था कि पुलिस ऐसे ट्रक चालकों पर कार्रवाई भी नहीं करती है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर केवल छोटे-छोटे वाहनों को चेकिंग करती है। भारी वाहनों को छोड़ दिया जाता है ऐसे में लगातार हादसे होते रहते हैं। मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि ट्रक जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया है। मुआवजे के लिए परिजनों व ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किया गया है। लोगों का समझाने की प्रयास किया जा रहा है। चालक की गिरफ्तारी में पुलिस लगी हुई है। ट्रक के नंबर के आधार पर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल आक्रोशित ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *