टिहरी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। टिहरी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर पौखाल स्यालकुंड के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, उड़ीसा के यात्री बस से बदरीनाथ धाम जा रहे थे। वह होटल में खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद तीन यात्री ही बस में चढ़े थे, तभी बस अनियंत्रित होने से 10 मीटर नीचे बलवीर सिंह के घर की छत पर गिर गई। जिस कारण तीन यात्री घायल हुए हैं। घायलों कैलाश चन्द्र शाहू, अनिल शर्मा और पोरी गीता शाहू को 108 एंबुलेंस से श्रीनगर अस्पताल ले गए। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation ऑरेंज अलर्ट जारी: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में फिर बदलेगा मौसम, होगी बारिश और ओलावृष्टि उच्च शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला: समर्थ पोर्टल का संचालन अब विश्वविद्यालयों के हाथ