अमेठी जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजनैतिक पारा गरम कर दिया। सड़क किनारे ठेले पर नारियल पानी पीते हुए फेसबुक एकाउंट पर लिखा है कि छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को बढ़ावा देकर ही ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का सपना पूरा होगा। वहीं भाजपा को घेरते हुए लिखा है कि निवेशकों से भाजपाई एजेंट एडवांस में कमीशन मांग रहे हैं। अधिकारी बदलने के बाद टेंडर भी रद्द किए जा रहे हैं। सपा के बागी विधायक का नाम लिए बिना तंज कसने से भी नहीं चूके। इसी के साथ फल की दुकान पर खरबूजे के वजन का अंदाजा लगाने का उनका वीडियो भी सामने आया है। एक अन्य वीडियो में वह नारियल पानी पीते भी दिख रहे हैं। अखिलेश यादव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि अमेठी में भाजपा गुमशुदा हो गई है। सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह व महराजी प्रजापति के बारे में लिखा है कि अमेठी के जिन लोगों ने पाला बदला है वह तीन वजहों से फिर कभी जीत नहीं पाएंगे। एक है एहसान फरामोशी, दूसरी है दगाबाजी, तीसरी वजह है कि वो उस दल में गए हैं, जो खुद के लोगों का सगा नहीं है। दलबदलुओं का क्या होगा। ऐसे लोगों ने अपनी राजनीतिक संभावनाओं पर खुद ही फुल स्टाप लगा दिया है। भाजपा चित्रजीवी है। बात यह नहीं होनी चाहिए कि फिर कभी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब देंगे, बल्कि जनता को यह भरोसा मिलना चाहिए कि फिर कभी हमला नहीं होगा। सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि जहां राम व राष्ट्र का मामला आएगा वह वह हमेशा बागी रहेंगे। रामचरित मानस फड़वाने व जलवानों के लिए हमेशा बागी रहेंगे। भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वालों के लिए हमेशा बागी रहेंगे। 11 थानों में झगड़ा हो और उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष फोन नहीं कर पाए अपने ही दायित्वों के निर्वहन के विषय में आदमी को सोचना चाहिए। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation ऑपरेशन सिंदूर की सफलता: सीएम योगी ने डिप्टी सीएम संग निकाली तिरंगा यात्रा, सुरक्षा का दिलाया भरोसा संभल हिंसा: इंसाफ की राह खुली, 50 आरोपियों पर चलेगा मुकदमा