भारत-पाकिस्तान के बीच बनी तनानती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं भारतीय सेना का आभारी हूं, जिसने अपने अदम्य साहस, वीरता, बहादुरी और रणनीति से पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। हमारे सशस्त्र बलों ने पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। जिस तरह से हमारी सेना ने उनकी सीमा में घुसकर उनके आतंकी ठिकानों का सफाया किया, उससे साफ है कि आज हमारी सेना एक नया इतिहास रच रही है। मैं इस निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त करता हूं। हमारी बहादुर सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई की कि उसे चार दिन के भीतर ही युद्ध विराम की अपील करने पर मजबूर होना पड़ा। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation बनबसा में सनिया नाले की सफाई का रास्ता साफ, सीएम धामी ने दिखाई तत्परता क्यों? ज्वालापुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के नीचे आकर अज्ञात दंपति ने तोड़ा दम