खुशखबरी: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे आज, दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस
नई दिल्ली:- यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2025 कुछ ही देर में जारी होने वाला है। नतीजों की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश प्रयागराज के मुख्यालय में दोपहर 12:30 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी। परिणाम (UP Board High School Intermediate Result) जारी होने के साथ ही दोनों ही कक्षाओं के टॉपर्स के नामों की घोषणा भी की जाएगी। जो भी स्टूडेंट्स राज्य में टॉप करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से नकद प्रोत्साहन राशि के साथ ही लैपटॉप/ टैबलेट देकर सम्मानित किया जायेगा। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप करने वाले परीक्षार्थियों को इनाम दिया जाएगा। टॉपर्स को कैश प्राइज के साथ-साथ लैपटॉप भी मिलेगा। इसके अलावा राज्य सरकार भी टॉपर्स को सम्मानित करेगी।
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद इस पेज पर डायरेक्ट लिंक लगा दिया जाएगा। छात्रों को नतीजे चेक करने के लिए केवल रोल नंबर दर्ज करना होगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट UPMSP की वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in एवं डिजिलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट http://result.digilocker.gov.in पर जारी होगा।
यूपी बोर्ड के दोनों ही कक्षाओं के टॉपर्स को 1 लाख रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जिला स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को 21 हजार रुपये नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। अगर कोई छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद किसी विषय में प्राप्त अंक से संतुष्ट नहीं होगा तो वे स्क्रूटिनी फॉर्म भरकर दोबारा से अपनी कॉपी को रीचेक करवा सकेंगे।
More Stories
आजम खान के जौहर ट्रस्ट पर ED का शिकंजा, ठेकेदारों से कथित पैसों के लेन-देन की जांच
लखनऊ/रामपुर:- समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी...
UP Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों में 1,263 शरणालय और 1,589 बाढ़ चौकियां तैयार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच बारिश और बाढ़ से हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। मंगलवार...
Gorakhpur News: CM योगी ने पीआरडी जवानों को दिया बड़ा तोहफा, कई अहम घोषणाएं
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने...
CM Yogi ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, भूमि विवाद में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त...
UP Ration Dealers: योगी सरकार ने बढ़ाया कोटेदारों का मार्जिन, अब प्रति क्विंटल मिलेंगे 125 रुपये
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर...
CM Yogi ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान, मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना
प्रयागराज: प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। तीनों युवक एक...

Average Rating