वन विभाग स्केलर भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए सूचना, अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विभाग स्केलर भर्ती का परिणाम जारी कर दिया है। चुने गए अभ्यर्थियों का अब अभिलेख सत्यापन होगा, जिसके बाद आयोग अंतिम चयन सूची वन विभाग को भेज देगा।
आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि स्केलर के पदों के लिए इस साल 15 मई से 20 जून के बीच उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ में शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। इसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए 25 अगस्त को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसकी उत्तर कुंजी नौ सितंबर को जारी की गई थी।
उत्तर कुंजी पर आपत्तियों की सुनवाई के बाद आयोग ने विज्ञापित पदों के सापेक्ष निर्धारित अनुपात में प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि ये अंतिम चयन परिणाम नहीं है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के लिए अभिलेख सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating