बेटी की विदाई से पहले पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, हादसे से मचा कोहराम
बिहार: गोपालगंज जिले के भोरे बाजार शनिवार सुबह आई आंधी में पेड़ की बड़ी टहनी गिर जाने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं उनका दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी सत्यदेव बरनवाल की पुत्री अनु की बारात 20 अप्रैल यानी कल आने वाली थी। बारातियों के खाने के लिए की सब्जी खरीदने सत्यदेव बरनवाल अपने दामाद दीपक बरनवाल के साथ भोरे बाजार आए हुए थे। इसी बीच भोरे सब्जी मंडी में एक विशालकाय पेड़ की डाली सब्जी खरीद रहे ससुर और दामाद के शरीर पर गिर गई। जिससे सत्यदेव बरनवाल की मौत हो गई, वहीं दामाद दीपक गंभीर रूप से जख्मी है।
परिजनों का कहना है कि बेटी की डोली से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई। पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।सत्यदेव शादी की तैयारी को लेकर सब्जी की खरीदारी करने भोरे आए थे। उन्हें क्या पता था कि जिस बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने निकले हैं, वही नहीं देख पाएंगे। शनिवार की सुबह आंधी आई और सब्जी मंडी में स्थित एक विशालकाय पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर ससुर और होने वाले दामाद के ऊपर गिर गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सत्यदेव की मौत की खबर को मिलते ही कोहराम मच गया है। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब शादी की तैयारी कौन करेगा। इस खबर को सुनकर सभी लोग गम में डूबे हुए हैं।
More Stories
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...
Explainer: क्यों गिर रहे हैं IT शेयर? क्या AI वाकई छीन लेगा सॉफ्टवेयर कंपनियों की ‘प्राइसिंग पावर’?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आईटी सेक्टर (IT Sector) में...
जम्मू-कश्मीर: खन्नीटॉप में सेना की बस खाई में गिरने से मचा हड़कंप, 17 जवान थे सवार।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आज एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ के खन्नीटॉप इलाके में...
क्या टाटा की एयर इंडिया को मिला था ‘खराब’ विमान? बोइंग 787 की क्वालिटी और इंजीनियरिंग पर उठे गंभीर सवाल।
पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने...
जम्मू-कश्मीर के चतरू में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की घेराबंदी तेज।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक...

Average Rating