उर्वशी के मंदिर दावे को पूर्व धर्माधिकारी ने बताया ‘धार्मिक अपमान’, मांगी सार्वजनिक माफी
हिंदी फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बदरीनाथ धाम में स्थित उर्वशी मंदिर को लेकर दिए बयान की बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने निंदा की है। उन्होंने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यूह में बदरीनाथ मंदिर के निकट स्थित उर्वशी मंदिर को अपने नाम का बताया है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर उनके लिए समर्पित है। श्रद्धालु उनके नाम पर इस मंदिर में मत्था टेकने पहुंचते हैं। पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि यह मंदिर भगवान शिव की पत्नी माता सती के लिए समर्पित है। जब माता सती ने अग्निकुंड में अपनी देह त्याग दी थी तब उनके अंग जगह-जगह गिरे। संपूर्ण भारतवर्ष में ऐसे 108 शक्तिपीठ हैं।
उत्तराखंड चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बयान का विरोध किया। महापंचायत ने चेतावनी दी कि बदरीनाथ धाम के पास उर्वशी मंदिर को लेकर दिए बयान को वापस लेकर माफी न मांगी तो न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी। महापंचायत के महासचिव डा. बृजेश सती व प्रवक्ता अनिरुद्ध प्रसाद उनियाल ने कहा, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का एक बयान वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बदरीनाथ धाम के निकट उर्वशी मंदिर को अपने नाम का बताया। महापंचायत ने इस पर आपत्ति जताई है। बदरीनाथ धाम के पास उर्वशी मंदिर क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी है।
वायरल वीडियो के बयान से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। वायरल वीडियो में अभिनेत्री का बयान है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर रही हैं, वह चाहती हैं कि उनके नाम पर दक्षिण भारत में भी मंदिर बने। महापंचायत ने चेतावनी दी कि अभिनेत्री उर्वशी अपने बयान को वापस लेकर माफी मांगे। अन्यथा उनके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating